फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरी कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं पर व्यक्त किए विचार

Sat, 01 Aug 2026 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। देहरी कॉलेज में शुक्रवार को हिंदी विभाग और लिटरेरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ''प्रेमचंद समकालीन पुनर्पाठ'' विषय पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभाग की डॉ. नेहा मिश्रा ने किया। उन्होंने प्रेमचंद के साहित्य की सामाजिक प्रासंगिकता और समकालीन संदर्भों में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। 23 विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की विभिन्न रचनाओं के माध्यम से विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने प्रेमचंद के साहित्य से नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुखदेव और हिंदी विभाग के सहायक आचार्य विपन कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें