फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्ते घर वाली माता के मंदिर से बल्टोहियां, पतीले और पीतल की घंटियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। घरों के बाद अब मंदिर भी चोरों के निशाने पर हैं। नूरपुर क्षेत्र की थोहड़ा पंचायत में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल माता रत्ते घर मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी। चोर मंदिर के गोदाम में रखी पीतल की दो बल्टोहियां, दो सिल्वर के पतीले, मंदिर के विभिन्न जगह लगीं पीतल की सात घंटियां, एक एलसीडी और एक तांबे की गागर ले उड़े हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति सचिव पुरुषोत्तम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वारदात वीरवार रात की है। रात के समय मंदिर में कोई नहीं था। हालांकि सात सीसीटीवी कैमरे मंदिर के अलग-अलग जगहों पर लगे हुए थे, लेकिन शातिर चोरों ने पहले वहां लगी एलसीडी स्क्रीन और सेटटॉप बॉक्स को निशाना बनाया, जिससे पुलिस व मंदिर कमेटी के हाथ कोई सबूत न लग सके।
चोरों ने इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला नूरपुर पुलिस के संज्ञान में लाया गया है और मांग है कि चोरी में संलिप्त शातिरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस संदर्भ में थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें