कांगडा। ग्राम पंचायत घुरकड़ी के एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने घर से हजारों रुपये की नकदी और सोने- चांदी पर.हाथ साफ किया है।
जानकारी के अनुसार अरुणोदय मिश्रा पुत्र अशिथ मिश्रा निवासी मकान नं 183/4 निर्मल कुंज गर्ग कलोनी गांव व डाकघर घुरकड़ी के घर पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
अरुणोदय मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर को उनकी नौकरानी रेणूबाला ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला है व डोर लॉक क्षतिग्रस्त है। घर के अन्दर अलमारियों, ट्रंक व बैग इत्यादि का सामान बिखरा पड़ा है। 20 नवंबर को जब अरुणोदय घर पहुंचा और घर की जब अच्छे से जांच की गई, तो घर से सोने-चांदी के अभूषण और लगभग 45 हजार रुपये की नकदी गायव पाई गई। पुलिस ने घर के मालिक अरुणोदय की शिकायत पर नामालूम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि अरुणोदय अपने परिवार के साथ चण्डीगढ़ में रहता है और पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने की।