धर्मशाला में वर्मा ज्वेलर्स सोलन की ओर से आयोजित अभूषणों की बिक्री प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हु
धर्मशाला। वर्मा ज्वेलर्स सोलन की ओर से धर्मशाला में प्रदर्शनी और सेल लगाई गई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ में नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचली लोक गायक करनैल राणा उपस्थित रहे। इस प्रदर्शनी में पारंपरिक के साथ ट्रेंडिंग आभूषणों की सेल लगाई गई है। साथ ही लोग पुराने सोने को भी एक्सचेंज कर सकते हैं। यह प्रदर्शनी और सेल 7 अप्रैल तक चलेगी।
वर्मा ज्वेलर्स सोलन के एग्जिबिशन एवं ऑपरेशन हेड संजय कुमार ने शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वर्मा ज्वेलर्स सोलन हिमाचल सहित पूरे भारत में नाम बना चुका है। दिवंगत ज्वाला प्रसाद वर्मा के बेटे ने वर्मा ज्वेलर्स की नींव रखी थी। वर्मा ज्वेलर्स को पिछे कुछ वर्षों में 10 नेशनल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। अपने यहां हिमाचल की परंपरागत ज्वेलरी बनाने का काम किया है। जिससे खोई हुई विरासत और संस्कृति को नई पहचान मिली है। इसी बीच धर्मशाला में 4 से 7 अप्रैल तक होटल सेंटर प्वाइंट में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में 50 हजार की खरीदारी करने पर एक सोने का सिक्का दिया जाएगा। अधिक खरीदारी पर दो सिक्के दिए जाएंगे। इसके बाद पालमपुर के होटल सोरावर में 10 से 13 अप्रैल और कांगड़ा के होटल ग्रैंडराज में 18 से 21 अप्रैल तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में सेल कम एग्जीबिशन में गद्दी के रानी हार सहित सभी प्रकार की परंपरागत और फैशनेबल ज्वेलरी भी रखी गई है। नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा ने कहा कि वर्मा ज्वैलर की ओर से हिमाचल की पारंपरिक और ट्रेंडिंग आभूषण बनाकर एक अलग पहचान दे रहे हैं। इनके आभूषणों के डिजाइन काफी अलग और आकर्षित होते हैं। इस प्रदर्शनी में इनकी ओर से खरीदारी करने पर छूट भी दी जा रही है, जिसका उपभोक्ताओं को लाभ उठाना चाहिए।
धर्मशाला में वर्मा ज्वेलर्स सोलन की ओर से आयोजित अभूषणों की बिक्री प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हु