ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी के वार्ड-2 में मंगलवार शाम घरों के समीप नाली में एक जहरीला सांप निकलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सांप घरों में घुसने का प्रयास कर रहा था। इसकी सूचना तुरंत सर्प मित्र को दी। सर्प मित्र मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ा। सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर घने जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह सांप रसेल वाइपर प्रजाति का था। हालांकि इसकी सटीक पुष्टि विशेषज्ञ जांच के बाद ही संभव है। सांप के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। संवाद