कांगड़ा। त्योहारी सीजन को देखते हुए कांगड़ा मुख्य बाजार में मानव सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर 18 से 20 अक्तूबर तक चौपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। यह आदेश शनिवार को एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने जारी किया एसडीएम जसवाल ने बताया कि दीपावली के दौरान मुख्य बाजार में भीड़ अत्यधिक रहती है, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन वाहनों को इन आदेशों से छूट रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद