फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घुग्घर बाईपास सड़क पर आज से दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के घुग्घर संतोषी माता मंदिर के पास कई सालों से लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द राहत मिल जाएगी। सड़क पर डाले गए तारकोल के बाद इसे को बुधवार को सुचारु कर दिया जाएगा। यहां पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक पालमपुर के घुग्घर संतोषी माता मंदिर के पास पिछले कई सालों से लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द निजात मिल जाएगी। इस जगह पर सड़क के साथ बाईपास सड़क का निर्माण कर दिया गया है। अब आईमा से पालमपुर को आने वाली गाड़ियां सीधे इस सड़क से आएंगी। जबकि मारंडा और पालमपुर से आईमा जाने वाली गाड़ियां दूसरी तरफ से जाएंगी। एसडीओ सार्थक सूद ने कहा कि इस सड़क को बुधवार से चालू कर दिया जाएगा। विभाग ने इसकी पूरी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं नगर निगम के महापौर गोपाल नाग ने कहा कि विधायक आशीष बुटेल के प्रयासों से बनी इस सड़क को लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें