धर्मशाला। जिला कांगड़ा की सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहने और बिना नंबर प्लेटों के खूब दौड़ रहे हैं। इसके अलावा जिले में शराब पीकर और ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों की भी कमी नहीं है। यह खुलासा जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों के विरुद्ध शुरू किए विशेष अभियान में हुआ है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कांगड़ा पुलिस ने 17 से 23 जून तक यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने 19 जून को ड्रकं एंड ड्राइविंग के चार, ट्रिपल राइडिंग के सात, ओवर स्पीड के छह, बिना हेलमेट के 97, बिना लाइसेंस के पांच, बिना नंबर प्लेट के 64 और डेंजर ड्राइविंग के नौ चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ओर अधिक नकेल कसता रहेगा। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।