फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ मिनी सचिवालय में अब फीस देकर ही पार्किंग होंगे वाहन

Sat, 26 Sep 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय परिसर में अब वाहन खड़े करने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। प्रशासन ने सचिवालय परिसर की पार्किंग की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक अक्तूबर से यहां वाहनों को निर्धारित फीस चुकाने के बाद ही पार्क करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और चौपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति घंटा की दर तय की गई है। सचिवालय निर्माण के बाद से खुले परिसर में अनियंत्रित और बेतरतीब पार्किंग एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। आसपास के कई वाहन महीनों से परिसर में लावारिस हालत में खड़े हैं, जिनके नीचे व आसपास बड़ी घास उग आई है और साफ-सफाई का कार्य भी बाधित हो रहा था।
साथ ही कामकाज के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। तहसीलदार रमन ठाकुर ने बताया कि पार्किंग से प्राप्त राशि का उपयोग स्थल के सुधारीकरण के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों पर नोटिस चस्पा कर मालिकों को 30 सितंबर से पहले इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय सीमा के बाद प्रशासन इन वाहनों को सख्ती से बाहर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें