फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जुलाई में होंगे वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट, शेड्यूल जारी

Thu, 09 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में परिवहन और गैर परिवहन वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट जुलाई माह में आयोजित किए जाएंगे। परिवहन विभाग ने इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। वाहन चालकों को निर्धारित स्थान और तिथि पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विकास जम्वाल ने बताया कि कांगड़ा में गैर परिवहन वाहनों की पासिंग 18 जुलाई को होगी। धर्मशाला में वाहनों पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए 14 और 28 जुलाई की तिथि तय की गई है। धीरा में 24 जुलाई, शाहपुर में 23 जुलाई और नगरोटा बगवां में गैर परिवहन वाहनों की पासिंग 20 जुलाई को होगी। वहीं, पालमपुर में 31 जुलाई, नूरपुर में 18 जुलाई और बैजनाथ में 20 जुलाई को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें