फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा के पास वाहन खाई में गिरा, चार श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

Sun, 17 Aug 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इक्कू मोड पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप शुक्रवार सुबह जदरांगल के इक्कू मोड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हो गए। पिकअप में कुल 25 लोग सवार थे, जिनमें से दो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालु मोगा (पंजाब) के बाघी के निहाल सिंह वाला के रहने वाले थे। वे चामुंडा मंदिर में माथा टेकने के बाद बाबा बड़भाग सिंह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निजी होटल के पास ढलान में चालक ने पिकअप को लिंक रोड की ओर मोड़ना चाहा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन सड़क से पलटकर खाई में जा गिरा।
मृतकों की पहचान जसबीर सिंह पुत्र बरयाम सिंह, परमजीत कौर पत्नी गुरमेल सिंह, किरन पत्नी सुखजिंद्र सिंह और सुखजिंद्र पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां तीन ने दम तोड़ दिया और एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप ने कहा कि गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु आईसीयू में भर्ती है, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं की सूची
चालक निर्भय सिंह पुत्र प्यारा सिंह, परिचालक अंग्रेज पुत्र शिंदर सिंह, कर्म सिंह पुत्र राम सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र राम सिंह, अनमोल सिंह, अनमोल सिंह पुत्र राम सिंह, जसप्रीत पुत्र लाम्बी, सतनाम पुत्र जसकीर, अर्शदीप पुत्र जसबीर, लखवीर सिंह पुत्र भजन सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्र मानक सिंह, हरनाम सिंह, हरनाम पुत्र जगदेव, बलविंद्र कौर पुत्री बलदेव सिंह, आकाशदीप पुत्र कर्मजीत, लवप्रीत पुत्र कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, अमनदीप कौर पुत्री कुलवंत, हरमीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, हरिसिमरन कौर पुत्री कुलवंत, विरेंद्र पुत्र हरबंश सिंह, फतेह सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, सहप्रीत सिंह पुत्र निर्मय सिंह और निर्भय सिंह पुत्र देव सिंह घायल हुए। इसके अलावा दुर्घटना में पूनम पुत्री राधे श्याम और सिमरन कौर पत्नी निर्भय सिंह को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें