फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खेती के सीजन में वीबी जी राम जी के काम बंद, किसानों को मिलेंगे मजदूर

Mon, 12 Oct 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में कृषि के चरम सीजन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-बाड़ी के लिए पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने वीबी जी राम जी योजना के तहत 17 से 27 अक्तूबर तक रोजगार कार्यों पर रोक लगा दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दिशा-निर्देशों के तहत 7 से 15 नवंबर तक भी इस योजना के तहत कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

विभागीय आदेशों के अनुसार इन अवधियों में बिलासपुर और चंबा जिले के भरमौर व पांगी क्षेत्रों को छोड़कर हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में रोजगार कार्य बंद रहेंगे। यह व्यवस्था कृषि गतिविधियों के महत्वपूर्ण समय में किसानों को आसानी से श्रमिक उपलब्ध करवाने के लिए की गई है।
गैर-जनजातीय जिलों के लिए कृषि के चरम मौसम की कुछ अन्य अवधियां भी तय की गई हैं। इनमें 21 से 30 जनवरी 2027 तक 10 दिन, 16 से 30 अप्रैल तक 15 दिन और 16 से 30 जून तक 15 दिन शामिल हैं। अक्तूबर और नवंबर की रोक को मिलाकर इन जिलों में कुल 60 दिन रोजगार कार्य बंद रहेंगे।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि कृषि के महत्वपूर्ण समय में श्रमिकों की मांग काफी बढ़ जाती है। योजना के कार्यों को रोकने से खेती के लिए पर्याप्त मजदूर मिल सकेंगे। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) परागपुर मीना शर्मा ने निदेशालय की ओर से जारी इन दिशा-निर्देशों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें