फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण शुरू

Mon, 06 Apr 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पशुपालन विभाग ने खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से पशुओं को बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 16 मई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन




45 दिन में लगभग 75 हजार पशुओं के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। चार महीने से अधिक उम्र के सभी पशुओं को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं।

विभाग की ओर से हर वर्ष पशुओं को टीके लगाए जाते हैं। खुरपका-मुंहपका रोग एक अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है। यह खुरों वाले पशुओं जैसे- गाय, भैंस, भेंड़, बकरी और सूअर में होता है। इससे पीड़ित पशुओं को तेज बुखार आता है। मुंह से लार बहती रहती है। मुंह और खुरों पर छाले और घाव बन जाते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर पशु की मौत हो जाती है।
विज्ञापन




इस रोग से संक्रमित पशुओं के दूध उत्पादन में भी गिरावट आ जाती है। पशुपालन विभाग ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं। अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन




खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। सभी पशुपालक अपने पशुओं का समय पर टीका करवाएं।
-सतीश कपूर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें