फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में बनाई जाएगी यूटिलिटी डक्ट

Tue, 21 Apr 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
यूटिलिटी डक्ट का संकेतिक चित्र।
विज्ञापन
-परियोजना पर नौ करोड़ 84 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

-बार-बार की खोदाई से मिलेगी राहत, सुरक्षित रहेंगी केबल
-
सतीश डढवाल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग ने विश्राम गृह से जेएचडी रोड तक यूटिलिटी डक्ट निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना पर करीब नौ करोड़ 84 लाख 98 हजार 195 रुपये की अनुमानित लागत खर्च की जाएगी। करीब दो किलोमीटर तक यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा। इसमें एसएचपीडब्ल्यूडी के अंतर्गत कंक्रीट बॉक्स संरचना विकसित की जाएगी। इसमें बिजली केबल, पानी की पाइपलाइन और दूरसंचार लाइनों को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से रखा जा सकेगा। इस डक्ट के बनने से बार-बार सड़कों की खोदाई की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन बलवीर सिंह ठाकुर का कहना है कि परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। परियोजना की मंजूरी के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर निर्माण शुरू किया जाएगा।

यूटिलिटी डक्ट का संकेतिक चित्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें