फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सफाई कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नमस्ते योजना के पात्र विद्यार्थियों की होगी पहचान, स्कूलों को आवेदन करवाने के निर्देश
उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने कांगड़ा के हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सत्यापित सफाई कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग कांगड़ा ने पहल तेज कर दी है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने नमस्ते योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कांगड़ा जिले के सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पात्र विद्यार्थियों का ब्योरा जुटाने को कहा गया है, ताकि योजना के लाभ से वंचित विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके।
उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा अजय सिंह संबयाल ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमानुसार पात्र विद्यार्थियों की पहचान सुनिश्चित करें। साथ ही, ऐसे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों के बच्चों पर रहेगा फोकस
---------------
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की नमस्ते योजना के तहत सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई से जुड़े सत्यापित कर्मियों के बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों तक शैक्षणिक सहायता पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि जानकारी या आवेदन प्रक्रिया के अभाव में कोई पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें