फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अपनों से रूठा तो परिजनों पर ही मढ़ दिया चोरी का इल्जाम

Wed, 17 Jun 2026 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पालमपुर उपमंडल के सिंबल खोला गांव में एक युवक अपने ही घर के सदस्यों से इस कदर रूठा कि उसने परिजनों को सबक सिखाने के लिए उन पर चोरी का इल्जाम मढ़ दिया। युवक ने 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई कि उसके पर्स से 2000 रुपये गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना पंचरुखी की पुलिस टीम मौके पर जांच करने पहुंची, लेकिन वहां पहुंचते ही सारा सस्पेंस खत्म हो गया। पुलिस की पड़ताल में यह मामला किसी शातिर चोर का नहीं, बल्कि आपसी पारिवारिक कलह का निकला। जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार ज्यादा देर टिक नहीं पाया और उसने सच उगल दिया।
उसने स्वीकार किया कि पर्स से पैसे असल में घर के ही सदस्यों ने निकाले थे। इस बात से नाराज होकर उसने तैश में आकर परिजनों को डराने और पुलिस का रौब दिखाने के लिए चोरी की यह अनोखी कहानी रच डाली थी। भंडाफोड़ होने के बाद युवक के सुर बदल गए और उसने पुलिस से परिजनों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने भी शिकायत का निपटारा कर दिया। मामले में कोई आपराधिक घटना न होने के कारण केस दर्ज नहीं किया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने लोगों से अपील की है कि आपातकालीन हेल्पलाइन का उपयोग केवल वास्तविक परिस्थितियों में ही करें। ऐसी झूठी शिकायतों से पुलिस का समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें