फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट रोड पर अंडरग्राउंड केबलिंग का काम अंतिम दौर में

Sat, 12 Sep 2026 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट रोड में अंडरग्राउंड केबलिंग का अधिकांश काम पूरा होने के बाद बिजली बोर्ड ने टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि, केबल बिछाने के लिए बनाई गई ट्रेंच में कुछ खामियां सामने आई हैं, जिनसे स्मार्ट सिटी प्रबंधन को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

टेस्टिंग के दौरान केबलिंग की तकनीकी स्थिति और कनेक्शन की जांच की जा रही है। टेस्टिंग सफल रहने के बाद व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। अंडरग्राउंड केबलिंग पूरी होने से स्मार्ट रोड पर बिजली के तारों का जाल कम होगा और सड़क का स्वरूप भी बेहतर नजर आएगा।
बिजली बोर्ड धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि केबलिंग का काम अंतिम चरण में है और टेस्टिंग की जा रही है। कुछ स्थानों पर ट्रेंच से संबंधित दिक्कतों की जानकारी स्मार्ट सिटी प्रबंधन को दे दी गई है। खामियां दूर होने के बाद कार्य को पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें