फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर में अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट का आगाज

Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर में अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट के शुभारंभ पर विधायक भवानी सिंह पठानिया का स्वागत करते हुए
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर (सीबीएसई) में शिक्षा खंड फतेहपुर के अंडर-19 बॉय जोनल स्तरीय टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जीत के साथ अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य सोनी धीमान और स्टाफ ने मुख्यातिथि का शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। टूर्नामेंट में 42 विद्यालयों के 552 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट का संचालन डीपी नरेंद्र राणा और पीईटी नरदेव सिंह कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें