फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर में किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 26 को

Tue, 21 Apr 2026 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। जिले में मार्शल आर्ट्स के प्रति बढ़ती रुचि और खिलाड़ियों के कौशल को तराशने के लिए डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का बिगुल बज चुका है। प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल को शाहपुर स्थित लॉरेंस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जाएगा। जिला कांगड़ा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन (पंजीकृत) के बैनर तले होने वाला यह आयोजन वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन और भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। कार्यकारी अध्यक्ष रिंकू कुमार और महासचिव संजय कुमार की अगुवाई में एक सशक्त टीम मैदान में उतरी है। उपाध्यक्ष पवन, संयुक्त सचिव ओजस्य और संगठन सचिव मधु को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। वित्तीय प्रबंधन की कमान कोषाध्यक्ष श्रेय शर्मा संभाल रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य सकंद, गुरदीप सिंह और अमित शर्मा ने बताया कि खेल परिसर में रिंग और अन्य तकनीकी प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें