इंदौरा (कांगड़ा)। प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में मंगलवार को प्रिंसिपल रेणु परमार की अध्यक्षता में पुलिस स्टेशन इंदौरा की ओर से एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस स्टेशन इंदौरा के एसआई भजन जरयाल, एएसआई प्रदीप सिंह राजपूत तथा हवलदार रघुवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। एसआई भजन जरयाल ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बारे में सचेत किया।विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्रिंसिपल ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। संवाद