फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाले में गिरी अनियंत्रित कार, बच्चे समेत तीन लोग घायल

Thu, 14 Nov 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
थुरल के गांव मलांदर में तीखे मोड़ पर नाले में दुर्घटनाग्रस्त कार।
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। थुरल-बछवाई सड़क मार्ग पर मलांधर गांव में एक कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। हादसा चालक के तीखे मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ।
विज्ञापन

घायलों को स्थानीय लोगों ने थुरल नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार अनु शर्मा (28), दिव्या शर्मा (34) और विराज शर्मा (4) शादी समारोह में शामिल होने के लिए गरडेर गांव जा रहे थे। इस दौरान कार का चालक गंतव्य से महज एक किलोमीटर पहले नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार गहरे नाले में गिर गई और तीनों सवार घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर थुरल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से पूछताछ की। थुरल पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें