फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी में ऊना का दबदबा, बोदा को हराकर जीता खिताब

Mon, 16 Feb 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फरेढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दमखम दिखाते ऊना और बोदा की टीमें। -संवाद
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। न्यू बाबा सीताराम यूथ क्लब फरेढ़ द्वारा शिवरात्रि महापर्व पर आयोजित दो दिवसीय शम्मी मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोदा को 50-17 के अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बोदा की टीम ने कांगड़ा को 25-21 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ऊना की टीम ने ककड़ैं को 57-38 पॉइंट से पराजित किया। फाइनल में पहुंची ऊना की टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता बोदा की टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने नों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को व्यक्तिगत तौर पर मेडल देकर भी सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष अनूप सोनी और प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों की लगभग 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें