फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड मशीन खराब

Wed, 04 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर अस्तपाल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड की मशीन।फोटो स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल नूरपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीन पहले से खराब है। अब करीब 25 साल पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन ने भी जवाब दे दिया है।
विज्ञापन

इस कारण गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों में एक हजार से 1500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। गर्भावस्था के दौरान तीन बार जांच जरूरी होने से परिवारों पर 4000 से 5000 रुपये का आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
अस्पताल में हर माह 150 से 175 महिलाओं और सर्जरी के मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच होती थी। मंगलवार को छतरोली की मीणा कुमारी और जोंटा की सुलक्षणा निजी केंद्र में जांच कराने को विवश हुईं। वहीं, हड्डी रोग पीड़ित जीवन कुमार और गंगथ के रमेश कुमार को चिकित्सकों ने टांडा रेफर किया।
विज्ञापन

-
सामाजिक संगठनों ने नई मशीन की उठाई मांग
नई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। मानवाधिकार मंच के अध्यक्ष राजेश पठानिया, गैरी केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अंकित वर्मा, गोसेवा दल के अध्यक्ष अर्पण चावला, आर्य समाज सभा के प्रधान सीपी महाजन और व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्विनी सूरी ने सरकार व लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से शीघ्र मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
-
मशीन दो माह से बंद है। कलपुर्जे उपलब्ध न होने से कंपनी ने मरम्मत में असमर्थता जताई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। नई मशीन आने पर ही जांच सुविधा बहाल हो सकेगी। -डॉ. अनुपमा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नूरपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें