शाहपुर अस्पताल में ओटी का शुभारंभ करते शाहपुर में उपमुख्य सचेतक और स्थानीय विधायक केवल सिंह पठा
- फोटो : रियासी में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई,स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर और नूरपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को मिलना शुरू हो गई। दोनों अस्पतालों में बुधवार को इस सुविधा को शुरू किया गया।
उपमुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को शाहपुर के लोगों की चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए सिविल अस्पताल शाहपुर में ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया। ऑपरेशन थियेटर की सुविधा मिलने से जिला चंबा और कांगड़ा की तीन विधानसभा क्षेत्र जवाली, शाहपुर और सिहुंता के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
पठानिया ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान शाहपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का वादा किया था। इसी को मद्देनजर रखते हुए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्होंने दो माह में शाहपुर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर और अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान करने की भी घोषणा की है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सिविल अस्पताल शाहपुर के नजदीक बन रहे नए भवन की मंजिल का काम तुरंत पूरा किया जाएगा, जिससे डायलिसिस सेंटर और अल्ट्रासाउंड को सुचारू किया जा सके।