राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल), परागपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण में डांस की प्रस
परागपुर स्कूल के समारोह में विद्यार्थियों ने जमाया रंग
सवांद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) परागपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कई पूर्व छात्रों का जिक्र किया, जिन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दिया है। पूर्व छात्रों में राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग प्राधिकरण के निदेशक विपनेश शर्मा, इसरो के वैज्ञानिक रजनीश शर्मा, तेलंगाना एडीजीपी अनिल कुमार, एएसपी संजीव भाटिया, इफ्फो कंपनी के एमडी छोटू रा, विधायक देहरा कमलेश शर्मा और आईजीएमसी में कैंसर विभाग के एमडी डॉ. सिद्धार्थ शर्मा आदि शामिल रहे। सांस्कृतिक मंच पर विद्यार्थियों ने उड़ी जायां कालेया कागा... और वे तू लांग वे मैं इलायची जैसे पंजाबी गीतों व नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्याम शर्मा, राजिंद्र उर्फ पाली, मोनू पटियाल, मुल्तान, सतपाल, डीपी शर्मा, अमरनाथ, प्रिंस आदि मौजूद रहे।