फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टॉर्च लेकर महाराजा संसार चंद म्यूजियम में घूमते रहे दो चोर

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत कांगड़ा किले के समीप स्थित महाराजा संसार चंद म्यूजियम में चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इनकी फुटेज में खुलासा हुआ है कि रात को दो चोर पहले टॉर्च लेकर म्यूजियम में घूमते रहे। इसके बाद चोरी को रात 12.10 के आसपास अंजाम दिया।
विज्ञापन


डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि फुटेज साफ न होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, म्यूजियम में तैनात चौकीदार इस दौरान कहां था, इस पर भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस की ओर से म्यूजियम के अलावा क्षेत्र में स्थापित अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है। चोर रविवार देर रात को म्यूजियम में घुसे थे। इस दौरान म्यूजियम में रखी चांदी की पादुका, चांदी की ट्रे और कुछ चांदी के खिलौने समेत राजा महाराजाओं के जमाने की 30 बेशकीमती नगों की चोरी हुई।
चोरी किया गया सामान महाराजा संसार चंद के कार्यकाल का है। गौर है कि पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी के पुत्र ऐश्वर्य कटोच इस म्यूजियम की देखरेख कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें