फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ठाकुरद्वारा में दो लोगों ने व्यक्ति से की मारपीट, खूब हुआ हंगामा

Sun, 11 May 2025 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर के ठाकुरद्वारा बाजार में मारपीट मामले के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस। स्
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा में एक निजी स्टोर में काम कर रहे स्टाफ के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। स्टोर में हो रही लड़ाई की जब चीखें आने लगी तो स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गए और भवारना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा में एक साथ काम कर रहे तीन लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस बीच दो लोगों ने अपने ही स्टाफ के साथी के साथ मारपीट कर दी। घटना का पता पता चलते ही स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गए, जबकि मारपीट में घायल व्यक्ति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और खूब हंगामा भी हुआ।
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले विशेष समुदाय है। इससे लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। यह देख काफी शोर शराबा भी हुआ और मामले को सामुदायिक रंग भी दिया जाने लगा। भवारना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों और घायल व्यक्ति को पुलिस थाना भवारना ले गई। जहां पर पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी भवारना गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें