फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-पपरोला रेलवे ट्रैक पर दौड़ेंगी दो अतिरिक्त ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पठानकोट-पपरोला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही दो अतिरिक्त ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने वाली है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में गत सप्ताह से पठानकोट से पपरोला के लिए रोजाना दो ट्रेनें अप व डाउन कर रही हैं।
विज्ञापन

आगामी एक-दो दिनों में दो अतिरिक्त ट्रेनें इस रूट पर शुरू हो जाएंगी। इस समय पपरोला से पठानकोट के लिए एक ट्रेन सुबह सवा नौ बजे और एक ट्रेन शाम को साढ़े चार बजे चलती है। इसी प्रकार पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए एक ट्रेन चलती है। अब शुरू होने वाली दो अतिरिक्त ट्रेनों में से एक पठानकोट से सुबह छह बजे और दोपहर एक बजे पपरोला के लिए चलेगी। इसी प्रकार पपरोला से भी एक ट्रेन सुबह छह बजे के करीब और एक दोपहर को पठानकोट के लिए रवाना होगी।
बीते साल लॉकडाउन से पहले इस ट्रैक पर रोजाना आधा दर्जन ट्रेनें अप व डाउन करती थीं। अब ट्रेनों की संख्या चार हो जाने पर लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। वहीं हर वर्ष ज्वालामुखी के समीप कोपर लाहड़ नामक स्थान पर रेलवे ट्रैक भूस्खलन के चलते लंबे समय तक अवरुद्ध रहता था। गत वर्ष इस मार्ग की मरम्मत होने पर अब बरसात में भी ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही के बंद होने के आसार बहुत कम हो गए हैं। रेलवे विभाग के एडीईएम एस गुलेरिया ने बताया कि जल्द ही पठानकोट-पपरोला ट्रैक पर दो अतिरिक्त ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें