फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो कच्चे घर ध्वस्त, छह मकान और पांच गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Aug 2025 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को भारी बारिश के कारण दो कच्चे मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि छह अन्य मकान और पांच गोशालाओं को आंशिक नुकसान पहुंचा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार अब तक करीब 5.15 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल ज्वालामुखी में एक पक्का मकान, चार कच्चे मकान और चार गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसी दौरान एक बैल की गोशाला ढहने से उसकी मौत भी हो गई। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देहरा उपमंडल में भी बारिश का भारी असर देखने को मिला। यहां दो कच्चे मकान पूरी तरह गिर गए, जबकि एक कच्चे मकान और एक गोशाला आंशिक क्षति हुई है।
जिले भर में राजस्व विभाग की टीमें नुकसान का आंकलन करने में जुटी हैं और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें