फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थाने के बाहर भिड़े दो गुट, पुलिस अफसर के बेटे समेत 20 गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी के बेटे सहित कुल 20 युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को ये दोनों गुट धर्मशाला थाने के बाहर ही आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वे युवक भी शामिल हैं जिन्होंने शनिवार देर रात को मैक्सिमस मॉल स्थित चाय सुट्टा बार में तोड़फोड़ की थी। सोमवार को इनके बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिस पर पुलिस ने शांति भंग करने और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में त्वरित कार्रवाई की।
मंगलवार को सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें