फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीपीएस स्कूल में दाे दिवसीय स्टेट सेल्फ डिफेंस टूर्नामेंट शुरू

Sun, 16 Nov 2025 10:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। दिल्ली पब्लिक स्कूल तियारा में शनिवार को इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन के दो दिवसीय ताइक्वांडो ओपन स्टेट सेल्फ डिफेंस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले दिन अंडर-9 आयु वर्ग के करीब 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

पहले दिन के मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल तियारा ने 10 गोल्ड, आठ सिल्वर, 16 ब्रॉन्ज मेडल जीते। डीएवी स्कूल के खिलाडियों ने आठ गोल्ड, चार सिल्वर, आठ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। माउंट कार्मल स्कूल के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, दो सिल्वर, चार ब्रॉन्ज अपनी झोली में डाले, जबकि माउंट व्यू स्कूल के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, दो सिल्वर, चार ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी आठ गोल्ड, नौ सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे।
कार्यक्रम में ताइक्वांडो आईटीएफ के प्रधान अशोक कुमार हित्तू, स्वर्णिम हिमाचल जिला कांगड़ा अध्यक्ष आशा कौशल और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन का श्रेय डीपीएस तियारा की प्रधानाचार्या मीनाक्षी नाग और उनकी टीम को जाता है। ताइक्वांडो ऑफिशियल्स और संगठन के सदस्यों का विजय कुमार डोगरा ने धन्यवाद किया। टूर्नामेंट का दूसरा दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें