फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गद्दी परिधान में पहुंचे दो पार्षद...प्रवीण ने संस्कृत में ली शपथ

Tue, 30 Jun 2026 08:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के मिनी सचिवालय में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को उस समय बेहद खास और ऐतिहासिक बन गया, जब लोकतंत्र के इस उत्सव में हिमाचली संस्कृति और परंपराओं का अनूठा रंग देखने को मिला। समारोह में खनियारा वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद प्रवीण कुमार जब पारंपरिक गद्दी परिधान पहनकर पहुंचे, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया।
विज्ञापन

अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी वेशभूषा में पहुंचे प्रवीण कुमार ने जब संस्कृत भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जहां अन्य सभी पार्षदों ने हिंदी में शपथ ली, वहीं प्रवीण कुमार की संस्कृत में ली गई शपथ और गद्दी वेशभूषा का यह अनूठा संगम समारोह का मुख्य आकर्षण बन गया। इनके अलावा बड़ोल वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद मीना कुमारी ने भी पारंपरिक गद्दी परिधान लुआंचड़ी पहनकर शपथ ली और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
पूर्व मेयर नीनू शर्मा ने तीसरी बार ली पद की शपथ
कश्मीर हाउस वार्ड से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाली पूर्व मेयर नीनू शर्मा ने सोमवार को शपथ लेते ही एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वह नगर निगम धर्मशाला के इतिहास में लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाली पहली पार्षद बन गई हैं। गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2016 को जब धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी नगर निगम के रूप में पहली बार चुनाव मिले थे, तब नीनू शर्मा पहली बार पार्षद चुनी गई थीं। इसके बाद साल 2021 में पार्टी चुनाव चिह्न पर हुए मुकाबले में भी उन्होंने जीत दर्ज की और निगम के दूसरे कार्यकाल में वह ढाई साल तक धर्मशाला की मेयर भी रहीं। अब 2026 के चुनावों में एक बार फिर जीतकर उन्होंने निगम की दहलीज पर कदम रखा है।

धर्मशाला के मिनी सचिवालय में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते

धर्मशाला के मिनी सचिवालय में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें