कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़़ा के तहत कछियारी में पेट्रोल पंप के समीप दो कारों की टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई दोनों कारों में टक्कर से कुछ देर के लिए जाम लग गया। दुर्घटना के इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि कांगड़ा थाने में इस मामले की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस में इस दुर्घटना के संदर्भ में कोई शिकायत नहीं आई है।