फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर और जवाली में बनाए जाएंगे दो पुल पंजाब-हिमाचल के बीच यात्रा होगी आसान

Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र कौर
विज्ञापन

धर्मशाला। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की मंजूरी के बाद अब फतेहपुर और जवाली में दो नए पुलों का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। इन पुलों के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लिया है।
यह परियोजना लगभग 189.99 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि हिमाचल और पंजाब के बीच यात्रा की दूरी भी कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा फतेहपुर पुल का निर्माण कार्य इसी माह से शुरू कर दिया जाएगा, जबकि जवाली में पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर में 103.65 करोड़ रुपये की लागत से 800 मीटर लंबा पुल बनाए जाने की योजना है, जो पौंग डैम जसूर रोड और साथना डमटाल रोड को ब्यास नदी से जोड़ने के लिए होगा।
विज्ञापन

वहीं, जवाली में हवल हरसर देहरी घार जरोट नगरोटा-सूरियां के बीच गज खड्ड पर देहरी-जवाली पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 86.34 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इन पुलों के निर्माण से लाखों लोगों को यात्रा में आसानी होगी और हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इससे लोगों के समय और पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें