फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घुग्घर में हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। 2023 में घुग्घर चौकी रोड पर हुई एक चोरी की बड़ी वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। चोरी की बड़ी वारदात को सुलझाने में पुलिस की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। आरोपी यहां घर से लाखों रुपये का सोना, नकदी और लैपटॉप ले गए थे। पुलिस ने चोरों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

नौ मई 2023 में चौकी रोड घुग्घर में चोरों ने एक बुजुर्ग दंपति के घर से लाखों रुपये के गहने, नकदी व दो लैपटाॅप चोरी कर लिए थे। घर में रह रहा बुजुर्ग दंपति दवाई के लिए तब कांगड़ा गया हुआ था। दवाई लेने के बाद यह दंपति अपनी बेटी के पास देहरा चला गया था। उनके घर से जाने के बाद घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। लिहाजा, चोरों ने घर में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर आरोपियों ने बारह तोले सोना, साठ हजार की नकदी व दो लैपटॉप चोरी किए थे। चोरी का पता चलते ही पड़ोसियों ने इसकी जानकारी बुजुर्ग दंपति को दी थी। इसके बाद उनके घर आने पर पता चला कि चोर यह सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में कृष्णा कुमार (22) वार्ड चार कांगड़ा व साहिल कुमार (21) वार्ड सात कांगड़ा के रहने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें