फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक माह में फुटबाल ग्राउंड में बिछ जाएगी टर्फ घास

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चरान खड्ड स्थित एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम के समीप बनाए जा रहे आधुनिक फुटबाल मैदान का निर्माण तेजी से बढ़ रहा है। मैदान में अब करीब एक माह के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्तर की टर्फ घास बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के पास टर्फ घास की करीब 50 फीसदी खेप पहुंच चुकी है। शेष आपूर्ति भी जल्द प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

संबंधित एजेंसी को कुल 80 लाख रुपये की लागत से टर्फ घास की आपूर्ति का ऑर्डर दिया गया था। वर्तमान में मैदान पर घास बिछाने से पूर्व धरातल को पूरी तरह समतल (लेवलिंग) करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक इस तकनीकी समतलीकरण कार्य को पूरा होने में लगभग एक माह का समय लगेगा। इसके उपरांत चरणबद्ध तरीके से घास लगाने का काम शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 10.50 करोड़ रुपये के बजट से इस विश्वस्तरीय फुटबाल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होते ही यहां स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आधुनिक मंच मिलने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से चरान खड्ड के पास बनाए जा रहे फुटबाल मैदान के लिए टर्फ घास की 50 फीसदी खेप प्रबंधन के पास पहुंच चुकी है। अभी मैदान को समतल करने का कार्य किया जा रहा है। एक माह बाद कार्य पूरा होते ही मैदान में घास लगाने का कार्य किया जाएगा। -विशाल, एजीएम, स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें