फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लदवाड़ा में बैरिकेड्स से टकराए ट्राला और कार

Sun, 05 Jul 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के लड़वाड़ा में बैरिगैड से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबी के समीप लदवाड़ा में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्राला और उसके पीछे आ रही कार फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लगाए गए बैरिकेड्स से टकरा गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार फोरलेन निर्माण के चलते लदवाड़ा से आगे वाहनों की आवाजाही डायवर्ट की गई है और नई सड़क के निर्माण स्थल पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जबकि ट्राला बैरिकेड्स को करीब 25 फीट तक घसीटते हुए आगे जाकर रुका। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें