फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुनहेत में पेड़ों से टकराया ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
देहरा के सुनहेत में पेड़ों से टकराकर क्षतिग्रस्त ट्रक।स्रोत :जागरूक पाठक
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत सुनहेत में वीरवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सफेदे के पेड़ों से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक होशियारपुर से सामान लेकर कांगड़ा की ओर जा रहा था। वीरवार सुबह सुनहेत के पास पहुंचने पर किसी कारणवश चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क के किनारे पेड़ों से जा टकराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें