फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुराना कांगड़ा के पास ट्रक खराब, मटौर-शिमला हाईवे पर लगा जाम

Tue, 23 Jun 2026 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुराना कांगडा घाट के पास ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। मटौर-शिमला हाईवे पर सोमवार सुबह पुराना कांगड़ा के घाट के पास एक ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों के पहिये करीब एक घंटे तक थमे रहे और लोग वाहनों में ही फंसे रहे। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें पुराने एसडीएम कोर्ट से भी आगे तक चली गईं और प्रचंड गर्मी में जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रजनी, कपिल, विपिन कुमार और सुरेखा ने कहा कि इस रोड पर जाम अब रोज की बात हो गई है। खासकर होशियारपुर रोड और गीता भवन रोड पर रोजाना लगने वाला यह जाम अब आफत जैसा लगने लगा है। इससे राहगीरों को भी भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कछियारी की तरफ का फोरलेन पूरी तरह बहाल नहीं होता, तब तक लोगों को इस रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलना मुश्किल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें