फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीच सड़क खराब हुआ ट्रक, एक घंटे तक जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर शीला चौक के पास लगा जाम। ंसवाद
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर दाड़ी बाईपास में वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिद्धपुर से बड़ोल तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सुबह पीक आवर्स में जाम लगने से ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों सहित अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। दाड़ी मार्ग को वन-वे कर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने का प्रयास किया गया। इससे मुख्य मार्ग पर फंसे वाहन चालकों को कुछ राहत मिली।
सुबह करीब 10:30 बजे ट्रक ठीक होने के बाद यातायात सामान्य हो पाया। जाम के कारण कई कर्मचारी कार्यालयों में देरी से पहुंचे, जबकि जरूरी काम से निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें