फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पोस्टर निर्माण में तृषा और सुलेख में अर्पिता रहीं प्रथम

Mon, 15 Sep 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
प्रतिगियोतिा के बाद एक साथ तकीपुर कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
कांगड़ा। तकीपुर कॉलेज में रविवार को हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका प्रो. मेधा और प्रो. सुरेश ने निभाई।
विज्ञापन

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में तृषा ने प्रथम, शिल्पा ने द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान पाया। सुलेख में अर्पिता ने प्रथम, तृषा ने द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिंदी भाषा के इतिहास और भविष्य विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, नैन्सी और ईशा संयुक्त रूप से द्वितीय और महक चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने विजेताओं को सम्मानित किया और कहा कि हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और इसे आगे बढ़ाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें