फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वार मेमोरियल में आज कारगिल शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, सेना बैंड ने किया रिहर्सल
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को धर्मशाला स्थित वार मेमोरियल में अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समारोह को लेकर शनिवार को सेना के बैंड ने वार मेमोरियल परिसर में रिहर्सल की और तैयारियों का जायजा लिया।
वार मेमोरियल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल केकेएस डढवाल ने बताया कि कारगिल विजय दिवस समारोह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्यातिथि लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर, एवीएसएम, जीओसी 9 कोर होंगे। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन जेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यातिथि वार मेमोरियल में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। समारोह में पूर्व सैनिकों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी, धर्मशाला नगर निगम आयुक्त, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स, वार मेमोरियल डेवलपमेंट सोसायटी के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

पुष्पांजलि समारोह के बाद मुख्यातिथि और अन्य विशिष्ट अतिथि वार मेमोरियल संग्रहालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिकों और सोसायटी के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के संदेश को साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें