फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: साई धर्मशाला में गर्ल्स वॉलीबाल खिलाड़ियों के ट्रायल 7 से 9 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धर्मशाला स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में गर्ल्स वॉलीबाल खिलाड़ियों के चयन के लिए 7 से 9 सितंबर तक ट्रायल होंगे। ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को 7 सितंबर को सुबह नौ बजे साई के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

चयन के लिए आयु वर्ग के अनुसार न्यूनतम ऊंचाई तय की गई है। 1 जनवरी 2011 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 172 सेमी, 1 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ियों के लिए 174 सेमी, 1 जनवरी 2009 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ियों के लिए 176 सेमी और 31 दिसंबर 2008 या उससे पहले जन्मी खिलाड़ियों के लिए 180 सेमी कद अनिवार्य है।
केंद्र के प्रभारी सहायक निदेशक जेपी शानी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोच, खेल किट, आधुनिक उपकरण, शैक्षणिक खर्च, निशुल्क भोजन-आवास और चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। चयन उपलब्ध सीटों, प्रदर्शन और आयु सत्यापन के आधार पर होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को जन्मतिथि, खेल उपलब्धि व शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और चार पासपोर्ट फोटो की मूल प्रतियों सहित दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के लिए बोर्डिंग और लॉजिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें