धर्मशाला। एथलेटिक्स संघ की ओर 25 मई को सिंथेटिक स्टेडियम धर्मशाला में जिला की टीम क लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में चयनित टीम 7 और 8 जून को बिलासपुर में होने वाली राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगी।
ट्रायल में अंडर-14 लड़के/लड़कियों की 60 मीटर, 600 मीटर रेस, हाई जंप, लांग जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो का आयोजन होगा। अंडर-16 लड़के/लड़कियों में 60 मीटर, 600 मीटर रेस, हाई जंप,लांग जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि अंडर-18 लड़के/लड़कियों में 100, 200, 400,1000 मीटर रेस, हाई जंप, लांग जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि अंडर-20 लड़के/लड़कियों में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000,5000, 10000 मीटर, हाई जंप, लांग जंप, त्रिपल जंप, शॉट पुट होगी। वहीं, पुरुष और महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000,5000 और 10,000 मीटर सहित कई प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल होंगे।