धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती दाड़ी क्षेत्र में निजी भूमि पर पेड़ों के कटान को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इन पेड़ों को काटने संबंधी जानकारी भूमि मालिक की ओर से वन विभाग को नहीं दी गई थी। बिना सूचना के पेड़ों को काटने के चलते वन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग धर्मशाला के रेंज ऑफिसर सुमित ने बताया दाड़ी में निजी भूमि से आठ पेड़ काटे गए हैं। नियमों के अनुसार पेड़ काटने संबंधी सूचना वन विभाग को देना आवश्यक होता है। विभाग की ओर से जांच की जाएगी कि पेड़ निजी भूमि से ही काटे गए हैं अथवा यह सरकारी भूमि तो नहीं है। भूमि मालिक पर नियमों के अनुसार जुर्माना की कार्रवाई की ओर से की जाएगी।