फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, चालक घायल

विज्ञापन
अपर लंबागांव के बाजार के पास पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव में बाजार के पास शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब सड़क पर जा रही एक कार पर पेड़ गिरने से चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान प्रवीन कुमार निवासी कुटाहण जयसिंपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रवीन कुमार और उसका साथी शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अपनी कार में सवार होकर झुंग्गा देवी से जयसिंहपुर की तरफ जा रहा था कि अपर लंबागांव के बाजार के पास पहुंचने पर तेज हवा के कारण एक पेड़ चलती कार पर गिर गया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही गाड़ी चला रहा प्रवीन कुमार और उसके साथ बैठा दूसरा व्यक्ति गाड़ी में ही फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से प्रवीन कुमार के साथ बैठे व्यक्ति को तो निकाल लिया गया, लेकिन चालक प्रवीन कुमार गाड़ी में ही फंसा रहा जिसे बाद में जेसीबी की सहायता से निकाला गया। प्रवीन कुमार को एंबुलेंस की सहायता से जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राहुल धीमान ने बताया कि चालक को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें