फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लोअर मैंझा में कार पर गिरा पेड़, बिजली गिरने से 152 भेड़-बकरियों की गई जान

विज्ञापन
धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों पर हुआ ताजा हिमपात। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला/पालमपुर/बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में मौसम ने एकाएक मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार सुबह जिले भर में भारी बारिश के कारण पालमपुर के लोअर मैंझा में चीड़ का बड़ा पेड़ कार पर गिर गया। इस हादसे में गाड़ी चालक को हल्की चोटें आई हैं। कार को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, कुछ समय के लिए सड़क बंद रही। इस वजह से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन


वहीं, बैजनाथ के उतराला से ऊपर पनाली धार में सुबह के समय बिजली गिरने से 152 से अधिक बेड़-बकरियों की मौत हो गई है। ये भेड़-बकरियां कंद्राल पंचायत के गांव महेशगढ़ के तीन भाइयों देश राज, रमेश और दूगो राम की थीं। इसके अलावा शुक्रवार को धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ और तापमान भी कम हुआ है। बारिश और हिमपात से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। शुक्रवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, बारिश से किसान भी खुश हैं। बारिश बेलदार सब्जियों के अलावा अन्य सब्जियों के पौधों के लिए भी काफी लाभदायक साबित हुई है।
इसके अलावा फलदार पौधों पर अच्छी पैदावार के लिए भी बारिश काफी लाभदायक साबित हुई है। बारिश के कारण दाड़ी सहित चैतड़ू मेले में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दाड़ी मैदान में बारिश के कारण कई जगह कीचड़ से कारोबारियों के साथ लोगों को काफी परेशानी हुई।

धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों पर हुआ ताजा हिमपात। संवाद

धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों पर हुआ ताजा हिमपात। संवाद

धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों पर हुआ ताजा हिमपात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें