बैजनाथ में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पेड़ गिराने से क्षतिग्रस्त हई गाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर राजकीय माध्यमिक स्कूल अवेरी के समीप सड़क के किनारे एक पुराने बड़े पेड़ के गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस कार को दूसरे वाहन से खींचकर ले जाया जा रहा था कि पेड़ गिर गया। दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। गनीमत रही कि स्कूल में अवकाश होने पर उस समय कोई भी मौजूद नहीं था। पेड़ के गिरने से साथ लगता बिजली का पोल और लाइन को भी नुकसान हुआ है। बाद में जेसीबी मशीन से पेड़ को हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया। बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण समाचार लिखे जाने तक आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा सका है। संवाद