फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सकोह में शुरू हुई क्षारसूत्र विधि से उपचार की सुविधा

विज्ञापन
धर्मशाला के सकोह स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में तैयार किया माइनर ओटी।
विज्ञापन
धर्मशाला। बवासीर और गुदा संबंधी रोगों से परेशान धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सकोह में पहली बार क्षारसूत्र विधि से उपचार की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे अब स्थानीय मरीजों को बवासीर, फिशर और फिस्टुला (भगंदर) के इलाज के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उनके समय व धन की बचत होगी।
विज्ञापन

सकोह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं विशेषज्ञ डॉ. कुंदन खरयाल इस विधि से उपचार कर रहे हैं। इसके लिए केंद्र में ही ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की व्यवस्था की गई है। सुविधा शुरू होने के पहले दिन बुधवार को डॉ. कुंदन ने एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया। तीन-चार अन्य मरीजों ने भी उपचार के लिए संपर्क किया है।

क्या है क्षारसूत्र विधि
क्षारसूत्र आयुर्वेद की एक विशेष शल्य उपचार पद्धति है। इसका उपयोग मुख्य रूप से बवासीर, फिशर और भगंदर जैसे गुदा रोगों के इलाज में होता है। इसमें औषधीय गुणों से युक्त एक विशेष धागे का इस्तेमाल किया जाता है। चिकित्सक मरीज की बीमारी और स्थिति के अनुसार उपचार की प्रक्रिया निर्धारित करते हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला में भी दे चुके हैं सेवाएं
डॉ. कुंदन खरयाल इससे पहले जिला आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला में भी लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। यहां उन्होंने क्षारसूत्र विधि से कई मरीजों का सफल उपचार किया। अब सकोह केंद्र में यह सुविधा शुरू होने से धर्मशाला शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।

धर्मशाला के सकोह स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में तैयार किया माइनर ओटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें