फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च माह की पेंशन न आने से परिवहन पेंशनरों में रोष : पुंडीर

Sun, 06 Apr 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, ढाई वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने वार्ता के लिए नहीं बुलाए मंच के पदाधिकारी
विज्ञापन

वार्ता के लिए बुलाकर मांगों का समाधान करने और पेंशनरों को राहत देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। अप्रैल माह की 5 तारीख तक परिवहन पेंशनरों के खाते में मार्च माह की पेंशन प्रदेश नहीं डाली गई है। इस करण पेंशनरों में निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार के प्रति रोष है। यह बात शनिवार को हिमाचल कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर ने कही।
बैठक में मुख्य सलाहकार बलराम पुरी, रजनीश शर्मा, कृपाल पठानिया और जिला महामंत्री रमेश रैना विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि किसी भी महीने पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही है। साथ ही निगम के पेंशनरों की एक भी मांग प्रदेश सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में नहीं मानी ही। बार-बार मांगपत्र सौंपने के बावजूद हिमाचल कल्याण मंच के पदाधिकारियों को एक बार भी वार्ता के लिए नहीं बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने मांग की है कि प्रदेश सरकार पेंशन का स्थायी समाधान कर बजट में प्रावधान करे। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान सरकार से सभी पेंशनरों को उम्मीद थी कि बजट में पेंशन का प्रावधान होगा लेकिन निराशा ही हाथ लगी। परिवहन पेंशनरों ने बैठक के माध्यम से एक बार फिर सरकार से अनुरोध किया है कि संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से जो मांग पत्र निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार को दिया है, उस पर वार्ता के लिए बुलाकर मांगों का समाधान किया जाए। बैठक में संसार पठानिया, किशोरी लाल धनोटिया, किशोरी लाल, रणजीत सिंह, यशपाल, सुभाष चंद, मोहन लाल, देश राज, प्रीतम चंद, रसीला राम, अमर नाथ, अवतार सिंह सहित लगभग सभी पेंशनर बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें